मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच की इमरजेंसी में शनिवार सुबह कांटी के मरीज संतोष पासवान (25) की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बोचहां में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उसे शुक्रवार देर रात इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। परिजन इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। गुस्साए परिजन नर्स व डॉक्टर से भिड़ गए। बात हाथापाई तक आ गई। इसी बीच वहां पहुंचे पुरुष नर्स और सुरक्षा गार्ड ने एक महिला समेत तीन परिजनों की पिटाई कर दी। इससे इमरजेंसी वार्ड में करीब ढाई घंटे तक अफरातफरी मची रही।हंगामे की सूचना पर पहुंची मेडिकल ओपी पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। हालांकि, देर शाम तक मामले...