मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डीएम सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर बनी टीम ने गुरुवार को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) और मॉडल अस्पताल का निरीक्षण किया। मेडिकल का निरीक्षण डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम ने किया। उन्होंने इमरजेंसी से लेकर ब्लड बैंक और पीकू तक की जांच की। ब्लड बैंकी जांच में रिकॉर्ड के ई-रक्त कोश पर अपडेट नहीं रहने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्रभारी डॉ. दिलीप को उसे ठीक करने को कहा। डीडीसी ने पहले इमरजेंसी का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने मरीजों से बातचीत कर समस्या को जाना। दीवारों पर पान की पीक रहने पर वह नाराज हुए। इमरजेंसी में उन्होंने रजिस्टर की भी जांच की। डीडीसी के साथ अधीक्षक डॉ. आभा रानी सिन्हा और उपाधीक्षक डॉ. गोपाल शंकर साहनी भी थे। डीडीसी ने इमरजेंसी की शिकायत रजिस्टर को जांचा। शौचा...