मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर। हिंदुस्तान प्रतिनिधि एसकेएमसीएच के एमसीएच में शुक्रवार को एक प्रसूता की प्रसव के बाद मौत हो गई। इसपर परिजन आक्रोशित हो गए। हंगामा करने लगे। परिजन नर्स पर गलत ढंग से प्रसव कराने का आरोप लगा रहे थे। बवाल होते देख मौके पर पहुंची अस्पताल प्रबंधक और सुरक्षा गार्ड के समझने के बाद भी परिजन ने शव ले जाने से इनकार कर दिया। बाद में मेडिकल ओपी पुलिस के समझाने पर परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले गए। मृतक प्रसूता अहियापुर थाने के द्रोणपुर गांव निवासी विनोद पासवान की बेटी 18 वर्षीय रूबी कुमारी थी।विनोद पासवान ने पुलिस को बताया रूबी को एक सप्ताह पूर्व एमसीएच में डॉक्टर से दिखलाया था। तब डॉक्टर ने खून की कमी और प्रसव का समय अगले सप्ताह होने का कारण बता वापस कर दिया। गुरुवार देर रात प्रसव पीड़ा होने पर एमसीएच में भर्ती...