मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पीकू में भर्ती दो मरीजों में जेई की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज पटना और दूसरा रोहतास का रहने वाला है। मेडिकल की रिपोर्ट के अनुसार, दीदारगंज पटना के रहने वाले कैरव कुमार को तबीयत खराब होने पर पटना के अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद मरीज को एसकेएमसीएच पीकू में भर्ती किया गया। मरीज को ठीक होने पर 9 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया। रोहतास के अमित कुमार को एक अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद उसे पीकू में भर्ती लाया गया। मरीज को 13 अप्रैल को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। यह भी पढ़ें- होमी भाभा कैंसर अस्पताल में ब्रेकी थेरेपी शुरू इस वर्ष पहली बार जेई के मरीज मिले हैं। यह भी पढ़ें- एईएस का खतरा, फिर भी 44 में से 8 दवाएं ही अस्पताल में ...