पूर्णिया, दिसम्बर 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के मेडिकल कॉलेज में दिव्यांग कोटे से दाखिला लेने आये छात्र पर शक होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। पूर्णिया के जीएमसीएच में संदिग्ध प्रमाण पत्र के साथ दाखिला लेने के लिए छात्र पहुंचा था। छात्र कॉलेज के सेमेस्टर वन में दिव्यांग कोटे में दाखिला लेने आया था। उसके शारीरिक बनावट और जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र पर कॉलेज प्रशासन को शक हुआ। जिसके बाद कॉलेज की ओर से पुलिस को खबर दी गई। सदर वन एसडीपीओ ज्योति शंकर के साथ पहुंची पुलिस की टीम ने छात्र को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने छात्र को अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ हरिशंकर मिश्र ने बताया कि छात्र दिव्यांग कोटे से दाखिला लेने आया था। उसके दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं शा...