मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरपुर। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी की मेडिकल में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। उसे 15 अगस्त को मेडिकल में भर्ती कराया गया था। मृतक समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने के कमरगामा गढ़वा निवासी 76 वर्षीय हरिश्चंद्र राय था। मेडिकल ओपी पुलिस ने मजिस्ट्रेट रामनाथ कुमार की जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...