मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच में इलाजरत मधुबनी के एक बंदी की मंगलवार को मौत हो गई। बंदी को तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत में शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा से मेडिकल लाया गया था। मेडिकल ओपी पुलिस ने मजिस्ट्रेट रामनाथ कुमार की समीक्षा रिपोर्ट के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंदी मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के बकुआ गांव निवासी 77 वर्षीय देवेन्द्र यादव था। वह हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वर्ष 2024 में उसे मधुबनी जेल से आगे की सजा काटने के लिए केंद्रीय कारा लाया गया था। मजिस्ट्रेट ने बताया कि शव की जांच के बाद पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...