मेडिकल में आरक्षित सीटों के आवंटन में धांधली की उच्चस्तरीय जांच हो: यशपाल आर्य
अल्मोड़ा, सितम्बर 30 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड में नीट-यूजी की काउंसलिंग में आरक्षित वर्गों की सीटों के आवंटन में सामने आयी धांधली पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष आर्य ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (एचएनबीयूएमयू) देहरादून द्वारा संचालित काउंसलिंग की प्रथम चरण की सूची पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार सूची में सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को अनुसूचित जाति श्रेणी के तहत सीटें आवंटित की गई हैं। इसी तरह ईडब्ल्यूएस श्रेणी की अभ्यर्थी को भी एससी श्रेणी की सीट आवंटित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.