मेरठ, जनवरी 23 -- मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी जीत एचआर, एमजे सोलंकी से तैनात नर्सिंग स्टाफ के कर्मचारियों ने गुरुवार को भी दूसरे दिन हड़ताल जारी रही। दो दिनों तक चली हड़ताल से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई। वार्डों में गंदगी के ढेर लग गए। वहीं स्टाफ की कमी के चलते नर्सिंग केयर, कार्यालय समेत अन्य संबंधित कामकाज ठप हो गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता के दो दिन में वेतन खाते में पहुंचने का आश्वासन दिया, जिसके बाद हड़ताल समाप्त हुई। हड़ताल के चलते अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या दो दिन में आधी रह गई। इसके अलावा जो मरीज वार्डों में भर्ती थे उनके मरीज, तीमारदारों के हाथ पैर फुल गए। मरीजों के तीमारदारों को अधिकांश काम खुद ही निपटाना पड़ा। लेबर रूम, बाल रोग विभाग, सर्जरी, आर्थो आदि वार्डों समेत सिटी स्कैन, ब्लड बैंक और इ...