मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुजफ्फरपुर, मृत्युंजय। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में अज्ञात लाशें लाखों का केमिकल 'पी' जा रही हैं। मामला यह है कि एसकेएमसीएच में छात्रों को डिसेक्शन (चीरफाड़) सीखने के लिए पुलिस जो अज्ञात शव दे जा रही है, उनको लेने परिजन 72 घंटे से पहले ही मेडिकल कॉलेज पहुंच जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मेडिकल में अज्ञात लाशें 'पी' रहीं लाखों के केमिकलपुलिस की लापरवाही पुलिस इन अज्ञात लाशों की पहचान का प्रयास किए बिना ही आननफानन में मेडिकल कॉलेज भेज दे रही है। एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. शोभा कुमारी ने बताया कि लाशों को सुरक्षित रखने के लिए हमें उनमें फॉर्मेलिन केमिकल लगाना पड़ता है, लेकिन जब हम यह केमिकल डालकर लाश को डिसेक्शन के लिए लेकर जाते हैं, तभी परिजन पहुंच कर शव ले जाते हैं। ऐसे में हमारा फॉर्मेलिन बर्बाद हो जाता है। यह भी पढ़ें- MBB...