बलिया, मई 18 -- नगरा। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मारपीट के मामले में मेडिकल मुआयना को लेकर हंगामा हो गया। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद घायलों का इलाज और मेडिकल मुआयना हो सका। बताया जाता है कि इलाके के विशुनपुर निवासी 50 वर्षीय पूर्णवासी तथा उनके पुत्र 36 वर्षीय मुन्ना रविवार को कार से पकड़ी थाना क्षेत्र के मिश्रौली रिस्तेदारी में गये थे। यह भी पढ़ें- मलिकपुर में बच्चों के विवाद में मारपीट में सात लोग घायलघटनाक्रम वहां से वापस लौटते समय रास्ते में रतसी मोहम्मदपुर के पास बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दिया। इसके बाद कुछ लोगों के साथ बाइक सवार युवकों का विवाद होने लगा। इसी बीच पहुंचे पिता-पुत्र कार को खड़ा कर बीच-बचाव करने पहुंचे तो बाइक सवार लोगों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस...