साहिबगंज, फरवरी 26 -- साहिबगंज। बोरियो के आयुष चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में हुआ। पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्यीय गठित मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। मेडिकल टीम में डॉ. केशव कुमार, डॉ. अंकित कुमार व डॉ. मुकेश कुमार थे। डॉ. बिनोद कुमार बीते बुधवार की शाम को बोरियो सीएचसी परिसर में अपने आवास में बैठे थे। आवास के पास मधुमक्खी का छत्ता था। अचानक मधुमक्खियों का झुंड उनपर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से वे काफी बेचैन हो गए। उनकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद अस्पताल के डॉ. मुकेश कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था । बताया जाता है कि उनके सिर व कान के पीछे मधुमक्खियों का झुंड हमला कर दिया था। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बिहार के सुप...