बरेली, अप्रैल 16 -- बरेली। जनगणना में मेडिकल ग्राउंड पर ड्यूटी कटवाने वालों को मेडिकल बोर्ड से गुजरना होगा। सीएमओ के स्तर पर गठित मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा के बाद ही ड्यूटी कट सकेगी। जिला जनगणना अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को इस विषय में सीएमओ को पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। बड़ी संख्या में कर्मचारी मेडिकल आधार पर ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। जनगणना कार्य के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की आवश्यकता है। ऐसे में मेडिकल बोर्ड के परीक्षण के बाद ही असमर्थ-असहाय कर्मचारियों की ड्यूटी काटने पर विचार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...