विकासनगर, मार्च 30 -- विकासनगर क्षेत्र की प्राची तोमर ने गलगोटियास यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश से एमएससी (मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी) में वर्ष 2025 बैच में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रथम श्रेणी में डिस्टिंक्शन के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की संस्तुति पर उन्हें मास्टर ऑफ साइंस (मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी) की उपाधि प्रदान की गई और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राची की इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, अधिवक्ता राकेश शर्मा, समाजसेवी रमन ठाकुर, अनिल लोधा, मुकेश शर्मा और विजय चौहान ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...