नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- Delhi IPHL Recruitment 2026: क्या आप भी काफी लंबे वक्त से दिल्ली में एक अच्छी और पक्की मेडिकल जॉब की तलाश में भटक रहे हैं? अगर हां, तो अब आपकी ये तलाश खत्म होने वाली है। दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (DSHM) ने ऐसे तमाम नौजवानों और प्रोफेशनल्स के लिए अपना पिटारा खोल दिया है जो मेडिकल फील्ड में अपना करियर चमकाना चाहते हैं। दिल्ली IPHL रिक्रूटमेंट 2026 का बिगुल बज चुका है। सबसे मजे की बात तो ये है कि इस नौकरी के लिए आपको किताबों में सिर खपाकर कोई भारी-भरकम लिखित परीक्षा नहीं देनी है। बिना एग्जाम दिए, सीधे इंटरव्यू से नौकरी पक्की करने का ये एक ऐसा गोल्डन चांस है जिसे हाथ से जाने देना किसी बेवकूफी से कम नहीं होगा। दरअसल DSHM ने दिल्ली IPHL के तहत कुल 116 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। ये सभी पद PM-ABHIM के तहत कॉन्ट्रैक्ट ब...