बिजनौर, फरवरी 2 -- शासन ने महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की कमान अब डॉ. तुहिन वशिष्ठ को सौंपी है। मेरठ मेडिकल कॉलेज की ऑब्स और गायनी विभाग की एचओडी प्रोफेसर डॉ. उर्मिला कार्या की नियुक्ति तीन साल के लिए हुई थी। कार्यकाल पूरा होने पर शासन ने बिजनौर मेडिकल कालेज में ही वाइस प्रिंसिपल के पद पर तैनात डा. तुहिन वशिष्ठ को कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया है। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ की आचार्या एवं ऑब्स और गायनी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला कार्या ने 20 जनवरी 2023 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महावि‌द्यालय के सोसायटी बॉयलाज के तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महावि‌द्यालय, बिजनौर में प्रधानाचार्या के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक नियुक्ति प्रदान की ...