देवघर, सितम्बर 27 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। एम्स देवघर के मनोचिकित्सा विभाग एवं स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी की ओर से गेटकीपर ट्रेनिंग फॉर सुसाइड प्रिवेंशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एम्स देवघर के स्नातक मेडिकल एवं नर्सिंग छात्रों तथा अकादमिक जूनियर रेजिडेंट्स (जेआर) ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को आत्महत्या के संभावित शुरुआती चेतावनी संकेतों की पहचान करने तथा जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण के दौरान गेटकीपर की भूमिका, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझने और संकट की स्थिति में उचित सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कार्यशाला के माध्यम से छात्रों और जेआर को संस्थान में अपने साथियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के शुरुआती संकेतों को...