मेडिकल दाखिले में जाति और आवासीय प्रमाण पत्र की जांच
धनबाद, सितम्बर 1 -- एमबीबीएस में नामांकन के दौरान फर्जीवाड़ा रोकने के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस बार प्रमाण पत्रों की जांच को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। नामांकन लेने वाले सभी छात्रों के जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्रों की कई स्तरों पर जांच कराई जाएगी। प्राथमिक स्तर पर प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन जांच की जा रही है। इसके लिए झारसेवा पोर्टल पर उपलब्ध रिकॉर्ड का मिलान करने के साथ-साथ प्रमाण पत्रों पर अंकित क्यूआर कोड को स्कैन कर उसकी सत्यता की जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटों पर नामांकन के दौरान छात्रों को विभिन्न श्रेणियों के तहत आरक्षण का लाभ मिलता है। ऐसे में जाति और आवासीय प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी अथवा फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नामांकन न हो, इसके लिए कॉलेज प्रशासन दस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.