नई दिल्ली, अगस्त 6 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और संबंधित राज्यों को एक याचिका पर नोटिस जारी किया। याचिका में बड़े पैमाने पर मेडिकल डेटा लीक और साइबर हमले की सीबीआई जांच की मांग की गई है, जिसमें 1.5 लाख से ज्यादा भारतीय नागरिकों के पर्सनल और मेडिकल रिकॉर्ड कथित तौर पर सिंगापुर स्थित सर्वर पर ट्रांसफर किए गए थे। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्य कांत और न्यायमूर्ति वी. मोहन और जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधविक्ता के. परमेश्वर की दलीलें सुनने के बाद संबंधित पक्षों से जवाब मांगा। सुनवाई के दौरान, पीठ ने कहा कि आईटी एक्ट के तहत अपराधों के लिए नए सिरे से कानूनी समीक्षा की जरूरत हो सकती है। यह भी पढ़ें- नीट: नीट-यूजी सीबीटी मोड में एक या दो चरणों में कराने पर हो रहा है गंभीरता से विचार- केंद्र न्यायमूर्ति जॉ...