कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में अध्ययनरत एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों को शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। वहां उनको शव का अंत्य परीक्षण दिखाया गया। डॉ. रवि सिंह के निर्देशन में सेकेंड ईयर के 70 छात्र-छात्राओं का बैच प्रशिक्षण के लिए गया था। यहां भावी चिकित्सकों के सामने सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान डॉ. रवि सिंह ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। करीब आधे घंटे तक चले प्रशिक्षण सत्र में पोस्टमार्टम से जुड़ी बारीकियों को समझाया और व्यावहारिक जानकारी भी दी। छात्रों ने पहली बार इस प्रक्रिया को करीब से देखा, जिससे उनके भीतर जिज्ञासा के साथ-साथ मिश्रित भावनाएं भी देखने को मिलीं। इस दौरान कुछ छात्र पोस्टमार्टम की प्रक्रिया देखने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.