देहरादून, दिसम्बर 10 -- एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के एनाटॉमी विभाग में एमबीबीएस 2025 बैच के छात्रों ने कैडैवरिक ओथ(शव प्रतिज्ञा) ली। इसके लिए बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समारोह का शुभारंभ डा. संजय अग्रवाल, जसवीर कौर, इंद्रजीत सिंह और राजकिशोर जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। विभागाध्यक्ष प्रो. हरमीत कौर ने कैडैवर को प्रथम गुरु बताते हुए कहा कि यह प्रतिज्ञा मेडिकल शिक्षा की नैतिक नींव है। मुख्य अतिथि डा. संजय कुमार अग्रवाल ने बॉडी डोनेशन के बढ़ते जागरूकता की सराहना की। इंदरजीत सिंह ने बताया कि वे और उनकी बेटी पहले ही बॉडी डोनेशन फॉर्म भर चुके हैं। मैडम जसवीर कौर और राजकिशोर जैन ने भी छात्रों को आशीर्वाद दिया। प्रो. हरमीत कौर ने जानकारी दी कि संकाय सदस्य डा. मनोज के गुप्ता ने चार दिन पूर्व अपने पिता का शरीर ...