कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर। चिकित्सा शिक्षा के साथ वैश्विक समझ और नीति-निर्माण की दृष्टि विकसित करने की दिशा में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पहली बार 'जीएसवीएम मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन-2026' का आयोजन 9 और 10 मई को किया जाएगा। यह दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालयीय सम्मेलन चिकित्सा छात्रों को एक उच्च स्तरीय, बहुआयामी और राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। चिकित्सा शिक्षा से आगे बढ़कर वैश्विक, सामाजिक और नीतिगत विषयों पर विचार-विमर्श कर सकेंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला एवं पैथोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. चयनिका काला ने बताया कि यह सम्मेलन केवल वाद-विवाद प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नीति-निर्माण, कूटनीति, नेतृत्व क्षमता और वैश्विक चुनौतियों की गहन समझ विकसित करेगा। इसमें प्रतिभागी छात्र संयुक्त राष्ट्र संगठन और भारतीय संसद की कार्यप्रणाल...