नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं और नीट (NEET UG) परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, तो आपके लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पश्चिम बंगाल ने देश भर में सरकारी एमबीबीएस सीटों की संख्या में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की है। दुर्गापुर में एक नए प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस उपलब्धि की जानकारी साझा की।बंगाल में जुड़ीं 975 नई एमबीबीएस सीटें स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नारायण स्वरूप निगम ने बताया कि हाल के महीनों में राज्य में 975 नई एमबीबीएस सीटें जोड़ी गई हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर 7,200 हो गई है। राज्य सरकार का अगला लक्ष्य आगामी दो वर्षों में इस आंकड़े को 10,000 सीटों तक पहुंचाना है। राष्ट्...