नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- Tripura MBBS Seats: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने त्रिपुरा में एमबीबीएस (MBBS) सीटों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही नीट अभ्यर्थियों को इन बढ़ी हुई सीटों का सीधा फायदा मिलेगा। इस फैसले से न केवल स्थानीय छात्रों को लाभ होगा, बल्कि देश के अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भी मेडिकल की पढ़ाई के अवसर बढ़ेंगे।अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (AGMC) में बढ़ीं सीटें त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने घोषणा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (AGMC) में एमबीबीएस सीटों की क्षमता को 150 से बढ़ाकर 250 करने की मंजूरी दे दी है। कुल सीटों का आंकड़ा पहुंचा 500: AGMC में 100...