हरिद्वार, फरवरी 13 -- जगजीतपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने 19 मुद्दों को लेकर चल रहे कक्षा बहिष्कार और धरने को फिलहाल स्थगित कर दिया है। उनका कहना है कि प्राचार्य के अवकाश पर होने के कारण प्रबंधन स्तर पर कोई स्पष्ट और ठोस आश्वासन नहीं मिल पा रहा था, इसलिए उनके लौटने तक कक्षाओं में शामिल होने का सामूहिक निर्णय लिया गया है। इन छात्रों ने मंगलवार से कक्षा बहिष्कार के साथ धरना शुरू किया था। उनकी मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन से वार्ता की कोशिश हुई, लेकिन प्राचार्य डॉ. चंद्र मोहन रावत के अवकाश पर होने के कारण अफसर कोई निर्णायक आश्वासन नहीं दे सके। छात्रों ने कहा कि प्राचार्य के लौटने पर वार्ता की जाएगी और यदि संतोषजनक समाधान नहीं मिला तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.