इटावा औरैया, फरवरी 26 -- सैफई, संवाददाता। इटावा रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के पास बुधवार शाम नीम के पेड़ पर लटके मिले शव की पहचान मैनपुरी के लापता व्यक्ति के रूप में हुई है। चार दिन पहले आत्महत्या के प्रयास के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सुनामई निवासी 46 वर्षीय शंकरलाल पुत्र हरिशंकर सिंह के रूप में हुई है। पहचान मृतक के बेटे कुलदीप और भाई ने मेडिकल कॉलेज स्थित शव गृह पहुंचकर की। परिजनों के मुताबिक शंकरलाल 22 फरवरी को घर से अचानक कहीं चले गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका तो थाना बिछवां में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बुधवार शाम करी...