उरई, मई 22 -- उरई। संवाददाता मेडिकल कॉलेज में हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर अब पुलिस का शिकंजा कसेगा। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि विवाद को लेकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।एसपी ने बताया कि प्रशासन की पैनी नजर सोशल मीडिया पर है। ऐसे कई लोगों को चिन्हित किया गया है जो विवादित और भड़काऊ पोस्ट कर तनाव फैलाने का प्रयास कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी। यह भी पढ़ें- मुकदमे और विधायक के वीडियो के विरोध में डॉक्टरों का कैंडल मार्च साइबर टीम लगातार निगरानी कर रही है और आपत्तिजनक पोस्टों की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से ...