अंबेडकर नगर, मार्च 24 -- सद्दरपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज के लिए चयनित 53 नर्सिंग स्टॉफ को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लोकभवन लखनऊ से किया गया, जिसका प्रसारण मेडिकल कालेज में दिखाया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी हरिओम पांडेय, विशिष्ट अतिथि विधायक धर्मराज निषाद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधु वर्मा ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र का वितरण किया। एमएलसी ने प्रधानाचार्य की मांग पर नर्सिंग हॉस्टल की कमी दूर किए जाने का भरोसा दिलाया। प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने कहा कि नर्सिंग स्टॉफ के आ जाने से मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा होगा और मेडिकल कालेज की स्थिति और बेहतर हो जाएगी। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में कुल 255 नर्सिंग स्टॉफ के सापेक्ष कुल 7...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.