बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी लाएं, नेत्रदान के लिए आगे आएं के संदेश के साथ मंगलवार को कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग द्वारा 41वें नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में आए मरीजों और उनके तीमारदारों से जागरूकता वार्ता की गई। इसमें लोगों को नेत्रदान की प्रक्रिया, सामाजिक उपयोगिता और वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी देते हुए समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया गया। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज परिसर में एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें कॉलेज के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय और सफाईकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- नेत्रदान अभियान में 410 लोगों ने लिया संकल्प रैली के माध्यम से लोगों को नेत्रदान महादान का संदेश दिया...