देवरिया, जून 23 -- देवरिया, वाचस्पति मिश्र। मेडिकल कॉलेज का ट्रॉमा सेंटर 30 जून तक चालू होगा। हैण्डओवर करने को डीएम ने प्राचार्य और सीएमएस को निर्देश दिया है। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर का नीचे से लेकर उपर तक निरीक्षण किया। ट्रॉमा सेंटर के प्रथम तल पर इमरजेंसी शिफ्ट होने से मरीजों को राहत मिलेगी। इमरजेंसी में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देख डीएम ने ट्रामा सेंटर चालू करने का निर्देश दिया है। ट्रॉमा सेंटर में 50 बेड होने से मरीजों को इलाज करने में सहूलियत होगी।निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर, नर्सिंग कॉलेज, क्रिटिकल केयर यूनिट सहित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य 30 जून तक पूर्ण कर हैंडओवर करने का सख्त नि...