सिद्धार्थ, मार्च 19 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। हृदयाघात (हार्ट अटैक) के मरीजों को त्वरित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित एसटीईएमआई (एसटी-एलिवेशन मायोकार्डियल इंफार्क्शन) कार्यक्रम के तहत माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। बुधवार को आयोजित ऑनलाइन राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में एसटीईएमआई कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें गोल्डन आवर यानी हृदयाघात के शुरुआती महत्वपूर्ण समय के भीतर उपचार उपलब्ध कराने तथा रेफरल प्रणाली को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।बताया गया कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में वर्तमान में छह बेड का आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) संचालित है, जो वेंटिलेटर एवं मल्टीपैरामीटर मॉनिटर जैसे आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित है। इसके...