हरदोई, फरवरी 15 -- हरदोई, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सेन्ट्रल लैब द्वारा मान्यता संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य प्रयोगशालाओं में गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करना और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली की समुचित जानकारी प्रदान करना था। प्रबंधक महेन्द्र ने प्रयोगशाला मानकों, दस्तावेज़ीकरण प्रक्रिया, आंतरिक ऑडिट, गुणवत्ता नियंत्रण, जोखिम प्रबंधन तथा निरंतर सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। प्राचार्य डॉ. जे.बी. गोगोई ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सेवाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। सेन्ट्रल लैब कोऑर्डिनेटर एवं बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. कंचन सिंह ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं प्रयोगशाला सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और कर्मचारियों को नवीन मानकों के प्रति जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.