अंबेडकर नगर, अगस्त 10 -- सद्दरपुर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज परिसर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में एमबीबीएस, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव के नेतृत्व में एकेडमिक ब्लॉक से हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली प्रभात फेरी ने पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का वातावरण बना दिया। इस दौरान कल्चरल कमेटी के सचिव डॉ पंकज समेत अन्य मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभि...