मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार, अब 24 घंटे नि:शुल्क होंगी 117 तरह की जांचें
औरैया, जुलाई 24 -- जनपद औरैया के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। शासन की प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन योजना के तहत पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) को सेंट्रल लैब के साथ एकीकृत कर दिया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब मरीजों को सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे (24x7) कुल 117 प्रकार की जांचें पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासन के निर्देशों के अनुपालन में सेंट्रल लैब और आईपीएचएल को एकीकृत कर अत्याधुनिक जांच प्रणाली विकसित की गई है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: अब एक रुपये के पर्चे पर होगी 117 तरह की जांच इसका उद्देश्य मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.