मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं का औचक निरीक्षण
फरीदाबाद, मई 29 -- नूंह, सरसमल। उपायुक्त अखिल पिलानी ने शुक्रवार को शहीद हसन खां मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज नल्हड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई। अस्पताल के विभिन्न वार्डों और विभागों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने अस्पताल के ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, दवा वितरण केंद्र और अन्य विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज, दवाइयों की उपलब्धता और अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी फोकस रहा। कई स्थानों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में व्यवस्थाओं को दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.