देवरिया, जनवरी 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज परिसर में रेडियोलाजी विभाग की ओर से शनिवार को सेवानिवृत्त एक्स-रे टेक्नीशियन राघवेंद्र प्रताप सिंह को विदाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि श्री सिंह ने मृदृभाषी, व्यवहार कुशल और कर्मठशील थे। उनके कार्य व व्यवहार की मरीज और तीमारदार भी सराहना करते थे। सबकी मदद करने में आगे रहते थे। कार्यकाल के दौरान साथी कर्मचारियों के लिए अभिभावक की तरह पेश आते थे। उनकी कमी महसूस होगी। विदाई देते हुए कर्मचारियों सहित अन्य लोग भावुक हो गए। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त एक सतत प्रक्रिया है। नौकरी के दौरान साथियों व अधिकारियों से मिले स्नेह और प्यार को भुला नहीं पाऊंगा। इस दौरान डॉ. जफर अनीश, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, चीफ फार्मासिस्ट सिद्धेश्वर तिवारी, एक्स-रे टेक्नीशियन रमेश याद...