आजमगढ़, जून 29 -- चक्रपानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में बंद चल रही डायलिसिस यूनिट जल्द शुरू होगी। टेक्नीशियन के अभाव में सालभर से यह यूनिट बंद चल रही है। राजकीय मेडिकल कालेज में प्रतिदिन करीब 2500 मरीजों की ओपीडी होती है। किडनी के मरीजों की सुविधा के लिए दो साल पूर्व तीन डायलिसिस मशीनें लगाई गई थीं। टेक्नीशियन न होने से एक साल से तीनों मशीनें बंद पड़ी हैं। जरूरत पड़ने पर किडनी के मरीजों को बाहर जाना पड़ता है। कॉलेज में आजमगढ़ के साथ मऊ और गाजीपुर के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. बासुदेव सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ी डायलिसिस यूनिट को जल्द शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Purnia News जिले के अनुमंडल अस्पताल में शीघ्र शुरु होगी डायलिसिस, किडनी के रोगी को मिलेगी राहत यूनिट में टेक्नीशियन की तैनाती के लिए शासन क...