औरैया, मई 27 -- ककोर, संवाददाता। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों के लिए शरबत एवं ओआरएस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को हीट वेव से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया। मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह, सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा, डॉ. जसवंत सिंह रत्नाकर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार की मौजूदगी में करीब दो हजार लोगों को शीतल पेय और ओआरएस वितरित किया गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। यह भी पढ़ें- घाटशिला कॉलेज में भारत में जलवायु परिवर्तन एवं हिट वेव्स पर व्याख्यान आयोजित अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों और...