मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जौनपुर, अगस्त 22 -- जौनपुर, संवाददाता। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का शुक्रवार को 50-बिंदुओं की चेकलिस्ट के आधार पर निरीक्षण किया। महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा तथा प्रशिक्षण के निर्देश पर राजकीय मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के डॉ. सुनील कुमार आर्य और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय चंदौली के प्रधानाचार्य डॉ. अमित सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान 24 घंटे आकस्मिक चिकित्सा सेवा, दवाएं और जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध मिले। इमरजेंसी में मॉनीटर और वेंटिलेटर भी क्रियाशील पाए गए। ट्रायज के साथ रेड, येलो और ग्रीन जोन की व्यवस्था भी मिली। मेडिकल कॉलेज में 15 बेड का आईसीयू उपकरणों से सुसज्जित है, लेकिन फायर एनओसी नहीं मिलने के कारण अभी इसका संचालन नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- Deoria News: स्टेट से गठित टीम ने मेडिकल कॉलेज का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.