मेडिकल कॉलेज में विशाखा समिति की बैठक में महिला सुरक्षा पर जोर
पीलीभीत, जुलाई 22 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को विशाखा समिति (आंतरिक शिकायत समिति) की बैठक में संस्थान में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मानऔर लैंगिक उत्पीड़न मुक्त कार्य व अध्ययन वातावरण बेहतर देने पर जोर दिया गया।बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्षा डॉ. श्रेयशी ने की। अतिथि सलाहकार अधिवक्ता बार्बी मैनी ने कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायत निवारण व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा छात्राओं और महिला कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। समिति ने परिसर के प्रमुख स्थानों पर सदस्यों के नाम और संपर्क विवरण प्रदर्शित करने, शिकायत दर्ज कराने के लिए ड्रॉप बॉक्स स्थापित करने, सूचना पट्ट लगाने तथा समय-समय पर कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- Kushinagar News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.