पलामू, सितम्बर 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। थोड़ी सी तकलीफ होते ही खुद से दवा लेना और बुखार जैसी सामान्य बीमारी में तुरंत एंटीबायोटिक का सेवन करना सही नहीं है। एंटीबायोटिक का इस्तेमाल विशेष आवश्यकता में और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तहत मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों ने पोस्टर और रंगोली बनाकर लोगों को दवाओं के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने के लिए जागरूक किया। फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी हैं। विद्यार्थियों ने रंगोली और पोस्टर के माध्यम से लोगों को दवाओं के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दवा के साइड इफेक्ट की समय पर रिपोर्टिंग से सुर...