फतेहपुर, अप्रैल 24 -- मलवां। जनपद के अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज परिसर स्थित अस्पताल के सर्जरी विभाग में विशेषज्ञों की टीम ने जटिल प्रक्रिया को अपनाते हुए दो मरीजों के गुर्दे की पथरी का दूरबीन विधि (लैप्रोस्कोपी) से सफल ऑपरेशन किया है। अस्पताल के सर्जरी विभाग के डाक्टरों ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत दो मरीजों का सफल उपचार किया गया। पहले मरीज अलीपुर के रहने वाले मान सिंह और दूसरे मरीज अंकित कुमार का आपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। यह आपरेशन मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. आरके मौर्य के निर्देशन में किया गया। कहा कि इस अत्याधुनिक तकनीक के प्रयोग से अब स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को बड़े शहरों जैसी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलना संभव हो गया ह...