झांसी, अप्रैल 30 -- झांसी, संवाददाता। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी में बड़ा मामला सामने आया है। क्षमता से दोगुने लोग सवार होने पर वार्ड नंबर 8 की लिफ्ट टूटकर गिर गई। जिससे वहां चीख-पुकार मच गइ्र। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि महिला अचेत हो गई। इसके अलावा कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सुरक्षा कर्मियों ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। यह भी पढ़ें- सर्जरी से मेडिसिन विभाग में शिफ्ट होगा हीट स्ट्रोक वार्डघटनास्थल का विवरण बुधवार की देर रात वार्ड नंबर आठ में भर्ती मुन्नी नामक महिला को देखने कुछ लोग जा रहे थे। इसमें बच्चे भी थे। वहीं पचकुइयां के रहने वाले नौशाद भी अपनी रिश्तेदार महिला वहीदन को देखने जा रहे थे। इसी बीच लिफ्ट आई। इसमें 8 लोगों को ले जाने की क्षमता थी। जबकि लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.