पीलीभीत, जुलाई 19 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एंटी रैगिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय परिसर और छात्रावासों में रैगिंग रोकथाम के लिए किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की गई। समिति ने स्पष्ट किया कि अब तक रैगिंग से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने की। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मेटल डिटेक्टर मंगाए और लगाई गई शिकायत पेटिकाबैठक की समीक्षा प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा की मौजूदगी में एमबीबीएस विद्यार्थियों से मिले फीडबैक और उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण किया गया। समीक्षा में सामने आया कि छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय का माहौल सुरक्षित, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण बताया। प्राचार्या ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि महाविद्यालय में र...