साहिबगंज, फरवरी 24 -- बजट में सौगात: साहिबगंज। राज्य सरकार ने विधानसभा में मंगलवार को प्रस्तुत बजट 2026-27 में यहां के सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। बीते साल नवम्बर में सदर अस्पताल से सटे बस स्टैंड की जमीन पर अलग से 200 बेड का नया अस्पताल भवन निर्माण का प्रस्ताव लिया गया था। इसके लिए डीपीआर बनाने का जिम्मा भवन प्रमंडल को सौंपा गया था। विभाग ने डीपीआर बनाकर सिविल सर्जन के हस्ताक्षर से आगे की कार्यवाही के लिए मुख्यालय को भेज दिया है। मुख्यमंत्री कालाकल्प योजना से इस अस्पताल भवन का निर्माण होना है। इसपर करीब 20 करोड़ की लागत आने की उम्मीद है। नये अस्पताल भवन के लिए जमीन चिह्नित करने के लिए बीते साल 12 नवम्बर को झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा के अलावा डीसी हेमंत सती , एसपी अमित कुमार सिंह व सिव...