देवरिया, सितम्बर 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल में मरीजों की भीड़ उमड़ी। सोमवार को करीब साढ़े चार हजार लोग उपचार के लिए पहुंचे थे। पर्ची काउंटर से लेकर हर जगह लोगों को इंतजार करना पड़ा। सर्वर में गड़बड़ी से रजिस्ट्रेशन व बिलिंग काउंटर पर कार्य बाधित रहा। इससे करीब 45 मिनट तक कार्य ठप रहा है। मरीजों और तीमारदारों को कतार में देर तक इंतजार करना पड़ा, वहीं लोगों ने शोर मचाया।

पैथालाजी और अन्य जांचों में दिक्कत पैथालाजी जांच के रजिस्ट्रेशन, प्लास्टर आदि के लिए शुल्क जमा करने के लिए प्रतीक्षा करना पड़ा, जिससे दिक्कत हुई। करीब 50 लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं बुखार, पेट व सिर दर्द, त्वचा, आंख, कान, ज्वाइंटपेन, नस, श्वास रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, नेत्र , बाल रोग, ईएनटी विभाग ...