कन्नौज, जून 20 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य की मांग पर शासन ने दो मेडिसिन के वरिष्ठ डॉक्टरों को भेज दिया है। जिससे अब ओपीडी में मेडिसिन के डॉक्टरों की संख्या पर्याप्त हो गई है। जिससे मरीजों को उपचार बेहतर ढंग से हो सकेगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिसन विभाग में पीजी सीटें न मिल पाने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा था। पिछले वर्ष मेडिकल कॉलेज में 57 पीजी की सीटें मिली थीं, लेकिन मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर न होने के कारण पीजी सीटें नहीं मिल पाईं थी। जिससे ओपीडी में मेडिसिन विभाग में डॉक्टरों की संख्या कम हो गई थी। जबकि सबसे अधिक मरीज मेडिसिन विभाग के ही आते हैं। मेडिसन विभाग के मरीजों को दूसरी जगह ईलाज के लिए जाना पडता था, लेकिन प्राचार्य ने शासन से पत्र व्यवहार करके मेडिसिन की सीटों को बढा...