अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज की सेवा सुदृढ़ हो रही है। अब मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक मेडिसिन की सेवा भी मिलेगी। प्रोफेसर डॉ मुकेश राना विभागाध्यक्ष, जनरल मेडिसिन तथा डॉ अजफर मतीन विभागाध्यक्ष, फॉरेंसिक मेडिसिन ने प्रतिष्ठित एडवांस कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन पूर्ण कर लिया है। छह माह तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षकों को आधुनिक चिकित्सा शिक्षा की अवधारणा, शिक्षण अधिगम पद्धति, प्रभावी मूल्यांकन, शैक्षणिक नवाचार एवं चिकित्सा शिक्षा अनुसंधान की क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया।उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का अंतिम संपर्क प्रशिक्षण के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ, में हुआ। जिसमें प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सा शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।जि...