मेडिकल कॉलेज में मिलेगी इकोकार्डियोग्राफी की सुविधा
गाजीपुर, जून 30 -- गाजीपुर, संवाददाता। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले ह्रदय रोगियों के लिए राहत की खबर है। प्राथमिक उपचार के लिए अब मेडिकल कॉलेज में भी इको (इकोकार्डियोग्राफी) की जांच सुविधा मिलेगी। इसके लिए कालेज प्रशासन की ओर से प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इस जांच को करने वाले उपकरण की कीमत करीब 62 लाख रूपया है। शासन से प्रस्ताव पास होते ही मशीनें खरीद कर आ जाएगी। इसे इंस्टॉल करने के लिए स्थान भी चिंहित कर लिया गया है। इससे ह्रदय रोगियों को सहूलियत मिलेगी। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन पाँच से आठ मरीज ह्रदय की समस्या लेकर आते हैं। इसमें से कुछ को प्राथमिक उपचार से राहत मिल जाती है, जबकि कुछ मरीज जिन्हें एक से दो अटैक आ चुके होते हैं। उनकी जांच करने के लिए डॉक्टर और जांच की बेहतर सुविधा नहीं होने से रेफर कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.