फतेहपुर, अगस्त 7 -- फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र स्थित अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज में गुटखा खाकर अस्पताल में प्रवेश करने से रोकने पर तीन युवकों ने सुरक्षा गार्डों से अभद्रता, धक्का-मुक्की और मारपीट की। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मामले में सुरक्षा गार्ड की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। सुरक्षा गार्ड सुपरवाइजर रिटायर सूबेदार शिवशंकर सिंह ने बताया कि चार अगस्त की शाम इमरजेंसी गेट पर तैनात गार्ड सुशील कुमार और नरेंद्र कुमार ने गुटखा खा रहे एक युवक को बाहर थूककर आने के लिए कहा। इस पर वह अपने दो साथियों के साथ रेलिंग कूदकर अंदर घुस आया और गार्डों से गाली-गलौज व हाथापाई करने लगा। सूचना पर पहुंचने पर उनके साथ भी आरोपितों ने अभद्रता की और बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी करने पर मुख्य आरोपि...